फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रयगृहों में बाल यौन शोषण के मामले तीन गुना बढ़े: स्मृति ईरानी

Fri, 13 Dec 2019 04:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 2018-19 में 26 शिकायतें आईं, जबकि 2017-18 में आठ थीं
  • 26 में से सर्वाधिक 09 शिकायतें उत्तर प्रदेश से आईं
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि आश्रयगृह केंद्रों में पिछले एक साल में बाल यौन शोषण के मामले तीन गुना बढ़े हैं। ईरानी ने बताया राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पास 2018-19 में कुल 26 शिकायतें आई जिनमें सर्वाधिक 9 उत्तर प्रदेश से हैं। वहीं 2017-18 में आठ और 2016-17 में नौ शिकायतें आईं थीं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने उच्च सदन में बताया कि आयोग के पास बीते तीन वर्षों में बाल यौन शोषण की कुल 43 शिकायतें आईं हैं। ईरानी ने बताया कि मंत्रालय ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी कर बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने और उनके यौन शोषण के मामले में बाल देखभाल केंद्रों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें