फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: स्मृति ईरानी ने डाकघर में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खाता खोला, अश्विनी वैष्णव ने कही बड़ी बात

Thu, 27 Apr 2023 07:13 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

केंद्रीय मंत्री ने खाता खुलवाने के लिए डाकघर में आम नागरिक की तरह ही औपचारिकताओं को पूरा किया। खाता खुलते ही उन्हें कंप्यूटर जनित पासबुक जारी की गई।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी ने खोला डाकघर में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खाता - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी नई दिल्ली में संसद मार्ग के मुख्य डाकघर में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खाता खोला।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने खाता खुलवाने के लिए डाकघर में आम नागरिक की तरह ही औपचारिकताओं को पूरा किया। खाता खुलते ही उन्हें कंप्यूटर जनित पासबुक जारी की गई। इस मौके पर मंत्री ने सुकन्या समृद्धि योजना के कुछ लाभार्थियों से भी बात की। 

उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा कि महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तीकरण के दृष्टिकोण से एक अनूठी पहल है। उन्होंने महिलाओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे के बजट में इस योजना की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


इस योजना में दो साल में दो लाख रुपये अधिकतम जमा के साथ आंशिक निकासी की भी सुविधा है। जिसमें 7.5 फीसदी त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज मिलेगा। यह योजना 31 मार्च 2025 तक के लिए वैध है। यह देश भर के 1.59 लाख डाकघरों में उपलब्ध है। 

स्विट्जरलैंड के पूरे रेलवे नेटवर्क जितने नए ट्रैक बना रहा भारत : अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को एक ट्वीट कर बताया कि भारत में 5,000 किमी से ज्यादा लंबे नए रेलवे ट्रैक बनाए जा रहे हैं। एपल के सीईओ टिम कुक को भारतीय रेलवे के तेजी से व्यापक विस्तार की जानकारी देते हुए वैष्णव ने बताया कि यह काम असल में कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जितने लंबे नए रेलवे ट्रैक भारत में नए बिछाए जा रहे हैं, स्विट्जरलैंड का पूरा रेलवे नेटवर्क उतना बड़ा है। कुक इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं कि यह वाकई  हैरान करने वाला है। 

टोक्यो जा रहे विमान में तकनीकी गड़बड़ी, 5 घंटे बाद दिल्ली लौटा
टोक्यो जा रहे जापान एयरलाइंस के विमान को करीब पांच घंटे की उड़ान के बाद तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार रात दिल्ली लौटना पड़ा। उड़ान टोक्यो के हानेदा हवाईअड्डे के लिए मंगलवार शाम 7:20 बजे रवाना हुई थी। तकनीकी गड़बड़ी के कारण विमान आधी रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली लौट आया। सभी यात्रियों को यहां होटल में ठहराया गया और उनके लिए दिल्ली से टोक्यो के लिए नई उड़ान की व्यवस्था की गई। 
विज्ञापन


एनसीईआरटी के हटाए हिस्से को पाठ्यक्रम में शामिल करेगा केरल
केरल राज्य शैक्षिक शोध व प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की पाठ्यक्रम संचालन समिति की बैठक में मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के छोड़े गए हिस्सों को राज्य के स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला किया गया। एक बयान के मुताबिक, समिति ने बैठक में एनसीईआरटी के छोड़े गए पाठ्यक्रम को शामिल करने को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें