फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं, उनके साथ गईं दीपिका: स्मृति ईरानी

Fri, 10 Jan 2020 03:50 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
deepika- smriti irani - फोटो : social media
विज्ञापन

जेएनयू में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पहुंचने पर भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि मैं जानना चाहती हूं कि आखिर वह राजनीतिक रूप से किससे जुड़ी हुई हैं? अभिनेत्री पर हमला बोलते हुए स्मृति ने कहा कि जिसने भी यह खबर पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहता होगा कि दीपिका प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं।   

विज्ञापन



स्मृति ने कहा कि यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों की पिटाई की। कार्यक्रम में स्मृति ईरानी की ओर से एक सवाल के जवाब का वीडियो भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने भी ट्वीट किया है। 

कांग्रेस का सर्मथन करती हैं दीपिका
केंद्रीय मंत्री ने दीपिका पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने कहा कि दीपिका ने 2011 में कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी को समर्थन करती हैं। जिन लोगों को उनके जेएनयू जाने से हैरानी है, वह इस बात को नहीं जानते हैं। 
विज्ञापन


मामले की जांच चल रही है, कुछ कहना ठीक नहीं: स्मृति ईरानी
जेएनयू में छात्रों पर नकाबपोश हमलावरों द्वारा किए गए हमले को लेकर जब स्मृति ईरानी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले की अभी जांच चल रही है। मंत्री ने कहा कि मैं इतना ही कहना चाहती हूं कि इस मामले की अभी जांच चल रही है। मैं संवैधानिक पद पर हूं और पुलिस की ओर से जांच के पहलू कोर्ट के समक्ष रखे जाने तक कुछ कहना ठीक नहीं होगा। 

बता दें कि पांच जनवरी को जेएनयू में कुछ नकाबपोश हमलावरों ने छात्रों पर लाठी और डंडों से हमला किया था। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया था। ऐसे ही एक प्रदर्शन में समर्थन दिखाने के लिए दीपिका पादुकोण भी जेएनयू पहुंची थीं। उनके जेएनयू जाने के बाद से ही जहां एक वर्ग उनकी फिल्म 'छपाक' का विरोध कर रहा है तो एक अन्य वर्ग छात्रों के साथ खड़े होने के लिए सराहना भी कर रहा है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें