फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटरी पैड पर कमेंट को लेकर ट्रोल हुई स्मृति ईरानी ने दिया जवाब, कहा- हम बोलेगा तो बोलोगे कि...

Fri, 26 Oct 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री से नेता बनीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर प्रतिक्रिया दी थी। जिसके लिए सोशल मीडिया पर वह खूब ट्रोल हुई थीं। अब गुरुवार को ईरानी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। 

विज्ञापन


ईरानी ने अपने एक सीरियल 'क्योंकि.. सास भी कभी बहू थी' से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनका मुंह बंधा हुआ है। तस्वीर के साथ स्मृति ने लिखा कि 'हम बोलेगा को बोलोगे कि बोलता है...'। 

केंद्रीय मंत्री के इस पोस्ट को अब तक 14 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी पोस्ट पर जबरदस्त प्रतिक्रिया ते रहे हैं। कई लोगों ने उनके जवाब देने के इस अंदाज की तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर ये बोली थीं ईरानी

मंगलवार को ईरानी ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर कहा था कि केंद्रीय मंत्री होने के नाते उनका इसपर कुछ कहना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा था, 'ये तो कॉमन सेंस है। क्या आप पीरियड के ब्लड से सना हुआ सैनिटरी नैपकिन अपने दोस्त के घर में ले जाएंगे? नहीं ले जाएंगे और क्या आपको लगता है कि ऐसा हमें भगवान के घर यानी मंदिर जाते समय करना चाहिए? यही अंतर है और ये मेरी निजी राय भी है।'


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें