फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान के दौरान इंडिगो विमान से निकला धुंआ, सभी यात्री सुरक्षित

Tue, 11 Dec 2018 04:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
इंडिगो
विज्ञापन

जयपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के एक विमान में उड़ान के दौरान धुआं उठने के बाद उसे आपात स्थिति में कोलकाता हवाई अड्डे पर उतारा गया। सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार को हुई इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि विमान के पायलट को मदद के लिए ‘मे डे’ कॉल जारी करना पड़ा। आपात स्थिति में मदद के लिए यह कॉल की जाती है। प्रैट एंड विट्नी की ओर से चलाई जाने वाली एयरबस ए320 को पूरी तरह से आपात स्थिति में कोलकाता हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। 

सूत्र ने बताया कि विमान को उतारे जाने के बाद कुछ यात्रियों को आपातकालीन निकास सुविधा की मदद से बाहर निकाला गया। इंडिगो ने इस घटना की पुष्टि की है लेकिन उनका कहना है कि इस घटना से पहले विमान ने कभी तकनीकी समस्या का सामना नहीं किया था। 
विज्ञापन


नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कॉकपिट और केबिन में धुआं उठने के बाद विमान को आपात स्थिति में उतारा गया। उन्होंने बताया कि विमान दुर्घटना जांच बोर्ड (एएआईबी) ने इस मामले में जांच शुरू किए हैं।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें