फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2025 तक 3,678 करोड़ का हो जाएगा स्मार्टफोन बीमा बाजार

Thu, 10 Dec 2020 08:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्मार्टफोन - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Unsplash
विज्ञापन

देश का स्मार्टफोन बीमा का बाजार तेज गति से बढ़ रहा है। यह साल-दर-साल 29 फीसदी रफ्तार से बढ़कर 2025 तक 50 करोड़ डॉलर (3,678 करोड़ रुपये) का हो जाएगा।

विज्ञापन


भारत में तेजी से बढ़ रहा है बाजार
कंसल्टिंग कंपनी रेडसीर की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में भारत का स्मार्टफोन बीमा बाजार 14 करोड़ डॉलर (करीब 1030 करोड़ रुपये) का है। यह अगले 5 साल में 3.5 गुना से ज्यादा बढ़कर 50 करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच जाएगा। 2025 तक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़कर करीब 1 अरब के स्तर पर पहुंच जाएगी।

इस दौरान सालाना 7.8 करोड़ नए स्मार्टफोन यूजर बढ़ने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में एक्सीडेंटशन डैमेज और स्क्रीन डैमेज मामलों में लेने का चलन बढ़ रहा है। यह उत्पाद नए स्मार्टफोन खरीदते समय ही वैकल्पिक ऐड-ऑन के तौर पर ऑफर किए जाते हैं। ग्राहक चाहे तो इसे अन्य स्मार्टफोन बीमा करने वाली कंपनी के जरिए भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


50 प्रतिशत लोग खरीदना चाहते हैं बीमा
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत स्मार्टफोन बीमा के लिए बहुत बड़ा बाजार है। क्योंकि स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले अधिकतर लोग बीमा कवर को समझते हैं। इनमें 50 से अधिक बीमा खरीदना चाहते हैं। कंपनी कंसलटिंग हेड इंडिया अभिषेक चौहान ने कहा, भारतीय सामान्य बीमा उद्योग के लिए स्मार्टफोन बीमा बेहतर मौका है। भारतीय ग्रास के फायदे के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें