फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता के सामने लगाया ‘जय श्रीराम’ का नारा, पुलिस ने सात को हिरासत में लिया

Sat, 01 Jun 2019 01:04 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले के सामने ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने पर पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से दो लोगों को मुख्यमंत्री के काफिले की राह में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि लोकतंत्र से ममता का भरोसा उठ गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को ममता का काफिला जब काकिनाड़ा जूट मिल के पास पहुंचा तो कुछ लोगों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे ममता भड़क गईं। वह फौरन अपनी कार रुकवा कर बाहर उतरीं और नारे लगाने वालों को सामने आने की चुनौती देने लगीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। उन्होंने अधिकारियों को उन लोगों के नाम-पते लिखने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग दूसरे राज्य से यहां आकर रहते हैं और ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाते हैं। इससे पहले भी मेदिनीपुर जिले में ममता के काफिले के गुजरते समय ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनावों में हार से ममता हताश हो गई हैं। इसीलिए ‘जय श्रीराम’ का नारा सुनते ही वह उत्तेजित होकर लोगों को धमकाने लगती हैं और उनके निर्देश पर पुलिस बेकसूर युवकों को गिरफ्तार कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें