फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बढ़े संक्रमित : 24 घंटे में मिले 2841 नए केस, सक्रिय केस 18,604, नौ लोगों ने तोड़ा दम

Fri, 13 May 2022 10:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में अभी सक्रिय केस 18,604 है। गुरुवार को 2827 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 2841 नए केस मिले।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में घट-बढ़ जारी है।  शुक्रवार सुबह समाप्त 24 घंटे में देश में 2841 नए संक्रमित मिले हैं। ये एक दिन पहले मिले संक्रमितों से 14 ज्यादा हैं। इस दौरान 9 और लोगों ने महामारी के आगे हार मान ली। 

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अभी सक्रिय केस 18,604 है। गुरुवार को 2827 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 2841 नए केस मिले। गुरुवार को बीते 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इससे एक दिन पहले 54 लोगों की मौत हो गई थी। 

सक्रिय केस में कल की तुलना में 463 की कमी आई है। बीते 24 घंटे में 3294 लोग कोरोना से उबर गए। इसके साथ ही देश में अब तक 4,25,73,460 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,24,190 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण जारी है। बीते 24 घंटे में 14 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए। अब तक कुल 199 करोड़ कुल खुराक दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें