फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मेजर की पत्नी पहनेगी सेना की वर्दी

Wed, 08 Mar 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
भारतीय सेना (महिलाएं) - फोटो : Flickr
विज्ञापन
बीते साल मणिपुर में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए स्पेशल फोर्स के मेजर अमित देशवाल की पत्नी नीता देशवाल भी भारतीय सेना से जुड़ने के लिए अपनी खून-पसीना एक कर रहे हैं। नीता चैन्नई क ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में तैयारियां कर रही हैं। मेजर अमित देशवाल देश के लिए शहीद हुए थे।
विज्ञापन


अपने पति की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहीं नीता ने एक अंग्रेजी अखबार को इंटरव्यू के लिए दौरान कहा कि उनके पति एक हीरो थे। सेना में रह कर देश की सेवा करना, हमेशा उनके साथ रहने का अनुभव देगा। वो सेना अपने पति की कमी पूरी करना चाहतीं हैं।

गत वर्ष 14 अप्रैल को मणिपुर में घुपैठियों के खिलाफ मुठभेड़ के दौरान उनके पति मेजर अमित देशवाल शहीद हो गए थे। इस दुखद घटना में पति के चले जाने के बाद नीता और उनके 3 साल के बेटे के लिए दुनिया जैसे खत्म ही हो गई थी, मगर वक्त के साथ उन्होंने सेना से जुड़ने का फैसला किया। शॉर्ट सर्विस कमिशन ऑफिसर के रूप में चुनी गई नीता 1 अप्रैल से 49 हफ्तों की कड़ी ट्रेनिंग शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें