डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने उन 6 पायलटों को बर्खास्त कर दिया है जिनपर पिछले बुधवार को कम ईंधन के साथ फ्लाइट उड़ाने का आरोप था। इन पायलटों में इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया के दो-दो पायलट शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इंडिगो की पटना-कोलकाता फ्लाइड में थीं। वो पटना से कोलकाता आ रही थीं। एयर इंडिया और स्पाइस जेट, इंडिगो के आगे थीं। टीएमसी ने इस मामले को राजनीतिक तूल देते हुए कहा कि ममता बनर्जी को मारने की साजिश की गई।
सूत्रों के मुताबिक डीजीसीए का ये सख्त फैसला सभी एयरलाइंस के लिए चेतावनी है कि वो कम ईंधन के साथ उड़ान न भरें। खासकर सर्दियों के दिनों में जब विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से अक्सर प्लेन्स को गंतव्य तक पहुंचने के लिए डाइवर्ट करना होता है।