फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : होटल में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले

Wed, 21 Dec 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
होटल में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्‍ट्र के गोंदिया में एक होटल में 6 लोगों जिंदा जल गए। जब होटल में आग लगी तब ये लोग सो रहे थे। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के आग लगी थी। फिलहाल आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़‍ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्‍कत के बाद इस पर काबू पाया जा सका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आग गोंदिया के गोरेलाल चौक पर बने बिंदल नामक एक एसी होटल में सुबह 3 बजे लगी। जल्‍द ही इसने होटल के दूसरे और तीसरे माले को अपने कब्‍जे में ले लिया। धूं-धूं कर चलते होटल की खबर फायर डिपार्टमेंट को मिली तो 15 फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। Six people dead after fire broke out in a hotel in Gondia. 15 fire tenders at the spot #Maharashtra pic.twitter.com/wYVzobWusn— ANI (@ANI_news) December 21, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें