फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में 6 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद

Sun, 06 Apr 2025 06:36 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, इंफाल

सार

मणिपुर में सेना और असम राइफल्स के संयुक्त अभियानों के दौरान छह उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। यही नहीं  ने 4 अप्रैल को एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), एक कार्बाइन, एक .303 राइफल, एक डबल बैरल राइफल, गोला-बारूद और युद्ध जैसी सामग्री बरामद की।
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में सेना और असम राइफल्स के संयुक्त अभियानों के दौरान छह उग्रवादी पकड़े गए। इस दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया। सेना ने कहा कि ये अभियान मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के समन्वय से 4 से 5 अप्रैल, 2025 के बीच इंफाल पश्चिम, काकचिंग, इंफाल पूर्व, चुराचांदपुर और बिष्णुपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों में चलाए गए। इस दौरान इंफाल पूर्वी जिले के कर्पूर संघा से दो उग्रवादियों को पकड़ा गया और एक पिस्तौल बरामद की।
विज्ञापन


बिष्णुपुर जिले के चांदपुर में सेना और मणिपुर पुलिस ने 4 अप्रैल को एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), एक कार्बाइन, एक .303 राइफल, एक डबल बैरल राइफल, गोला-बारूद और युद्ध जैसी सामग्री बरामद की। साथ ही इंफाल पश्चिम के खोंगम पाट से एक एसएलआर, एक 303 राइफल, एक दूरबीन वाली बंदूक, एक 0.177 बंदूक, दो पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद किया।

इसके अलावा काकचिंग जिले में असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने दो उग्रवादियों को पकड़ा और चुराचांदपुर जिले के खोंगजोम खेबाचिंग से दो पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद किया। इसी जिले के डी वैसन से दो उग्रवादी पकड़े गए। 

PM Modi In Tamilnadu: 'कुछ लोगों की रोने की आदत होती है', स्टालिन पर पीएम का तंज; तमिल भाषा को लेकर कही ये बात

इंफाल पूर्वी जिले में नगारियान पहाड़ी से एक कार्बाइन, चार पिस्तौल, एक .22 राइफल, एक 12 बोर सिंगल बैरल राइफल, दो सिंगल बोर बैरल राइफल, ग्रेनेड, गोला-बारूद बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों और बरामद सामान को आगे की जांच और निपटान के लिए मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


अपहरण में आरोप में दो गिरफ्तार
एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने दो यूएनएलएफ (पी) कार्यकर्ताओं, खुंद्रकपम राकेश सिंह उर्फ थोम्बा और खुंद्रकपम चार्ल्स को गिरफ्तार किया, जो इंफालन पश्चिम जिले में लैटोनजम दिलीप सिंह के अपहरण में शामिल थे। अपहृत को बचा लिया गया और संदिग्धों को बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल फोइजिंग क्षेत्र के एक घर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें