आंध्र प्रदेश में मजदूरों की मौत
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। गुंटूर जिले के लंकावणी डिब्बा गांव में छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मजदूरों की मौत आग में झुलसने से हुई है। हालांकि, अभी तक अधिकारियों की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्या में मजदूर बिजली का काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक से आग लग गई, जिसमें झुलसकर 6 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। वहीं कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।