फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात:  नदी में डूबे एक ही परिवार के छह सदस्य, छुट्टियां बिताने आए थे मृतक

Wed, 30 Apr 2025 10:02 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात  के खेडा जिले में एक ही परिवार के छह सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने नदी से शवों को बरामद किया है। मरने वालों की आयु 14 से 21 साल के बीच में हैं।
विज्ञापन
एक ही परिवार के छह सदस्यों की नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के खेड़ा जिले के कनीज गांव में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में चार युवतियां और दो युवक शामिल हैं, जिनकी उम्र 14 से 21 वर्ष के बीच बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि ये सभी आपस में भाई-बहन या चचेरे भाई-बहन थे और नदी में स्नान करने गए थे। गहरे पानी में चले जाने के कारण वे डूब गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

 पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी छह शवों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मृतकों में से दो स्थानीय निवासी थे, जबकि शेष चार अहमदाबाद से आए हुए उनके रिश्तेदार थे, जो छुट्टियां बिताने कणीज गांव आए थे। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें