फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News: महाराष्ट्र में नाले में ऑटो गिरने से छह की मौत; रंजन गोगोई को असम का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

Wed, 17 Jan 2024 01:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को मंगलवार को असम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार असम बैभव के लिए नामित किया गया। वे इस पद पर पहुंचने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र के पहले व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
National News - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक ऑटोरिक्शा के नाले में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि नागपुर के जवाहर नगर के एक परिवार के लगभग 15 लोग वाहन में उमरी पोहरा देवी जा रहे थे। इस दौरान बेलगवाहन पुल के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और रिक्शा नीचे नाले में जा गिरा।
विज्ञापन


पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को असम का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को मंगलवार को असम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार असम बैभव के लिए नामित किया गया। वे इस पद पर पहुंचने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र के पहले व्यक्ति हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, इस वर्ष हमने पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई को न्यायिक क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए असम वैभव पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गोगोई 2018-19 में भारत के मुख्य न्यायाधीश थे। उनकी अध्यक्षता वाली पीठ ने दशकों पुराने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मुकदमे में फैसला सुनाया था। वह वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं। इसके तहत उन्हें 5 लाख रुपये की नकदी प्रदान की जाएगी। सरमा ने तैराक एल्विस अली हजारिका और धाविका हिमा दास समेत चार प्रमुख हस्तियों को असम सौरव पुरस्कारों के लिए नामित किया।

महिला राजस्व अधिकारी की हत्या के प्रयास में तीन गिरफ्तार
रामटेक में तैनात एक महिला उप-विभागीय अधिकारी (राजस्व) वंदना सावरंगपट्टे को जान से मारने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने सोमवार को ट्रक चालक जागेश्वर हरिराम यादव (35), मोनू कादर खान (34) और विष्णु चंद्रपकाश मिश्रा (33) को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने एसडीओ वंदना सवरंगपट्टे को ट्रक से कुचलने की कोशिश की और उन्हें जान से मारने की कोशिश में लोहे की रॉड और हथौड़े से भी हमला किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रेत तस्करी पर कार्रवाई के तहत राजस्व विभाग की एक विशेष टीम रविवार को मानसर-तुमसर राजमार्ग पर घोटीटोक गांव के पास तैनात थी। उस दौरान एक टिपर ट्रक ने चेकिंग से बचने की कोशिश की। ट्रक राजमार्ग से हटकर घोटीटोक-कचुरवाही मार्ग की ओर मुड़ गया और सावरंगपट्टे को कुचलने की कोशिश की, लेकिन वे बाल-बाल बच गईं।

पंजाब में सीमा पार हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने दायर किया आरोप पत्र
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब में ड्रोन के जरिये सीमा पार से हथियारों की तस्करी से संबंधित मामले में मंगलवार को घोषित आतंकी लखबीर सिंह रोडे उर्फ बाबा और रणजोत उर्फ राणा समेत पांच लोगों के खिलाफ मोहाली की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया। एनआईए के प्रवक्ता ने कहा, रोडे और रणजोत के अलावा गुरदासपुर के तरनजोत सिंह उर्फ तन्ना, गुरजीत सिंह उर्फ पा और पाकिस्तान स्थित तस्कर रहमत अली उर्फ मियां के खिलाफ भी आरोपपत्र दायर किया। मामला पिछले साल 24 मार्च को पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र बटाला के गांव बगताना बोहरवाला में एक श्मशान घाट से हथियारों और गोला-बारूद के जखीरे की बरामदगी से संबंधित है। इस दौरान पांच ग्लॉक पिस्तौल, 10 मैगजीन और जिंदा कारतूस (9 मिमी) बरामद किए गए थे। अब तक की जांच में प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के सदस्यों और पाकिस्तान स्थित व्यक्तियों के बीच संबंधों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें