फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: फ्रेशर्स पार्टी में डांस के दौरान हुआ झगड़ा, छात्र की पीट-पीटकर हत्या; छह युवक किए गए गिरफ्तार

Thu, 23 Oct 2025 08:32 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक निजी कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान कथित तौर पर मारपीट के बाद एक छात्र की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने छह छात्रों को गिरफ्तार किया है। घटना इस महीने की शुरुआत में हुई थी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक निजी कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान कथित तौर पर मारपीट के बाद एक छात्र की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने छह छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना 8 अक्टूबर को लातूर के एमआईडीसी इलाके में स्थित इस प्रसिद्ध कॉलेज में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी के दौरान हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस की ओऱ से दी गई जानकारी के मुताबिक, पार्टी के दौरान डांस करते समय शुरू हुआ मामूली विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। पीड़ित सूरज शिंदे का साथी छात्रों के एक समूह के साथ पार्टी के दौरान झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर छात्रों के समूह ने कथित तौर पर शिंदे पर लाठियों और मुक्कों से हमला कर दिया।

छात्रों द्वारा की गई मारपीट में शिंदे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  घटना के बाद, पुलिस ने कॉलेज के एक छात्र की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया और 16 अक्टूबर को चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हमले में संलिप्तता सामने आने के बाद मंगलवार (21 अक्टूबर) को दो और छात्रों को गिरफ्तार किया गया, जिससे गिरफ्तार किए गए छात्रों की संख्या बढ़कर 6 हो गई।

ये भी पढ़ें: Delhi Encounter: बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मुठभेड़ में ढेर, संयुक्त अभियान में दिल्ली पुलिस को सफलता
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी छात्रों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें हत्या, जानबूझकर चोट पहुंचाना, खतरनाक हथियारों या साधनों का उपयोग करके गंभीर चोट पहुंचाना, आपराधिक धमकी और शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना आदि शामिल हैं। पुलिस उप-निरीक्षक सुरेश पोगुलवार मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें