फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश: सांसद के परिवार के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव, राज्य में 1000 से अधिक मामले

Mon, 27 Apr 2020 12:11 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरनूल
विज्ञापन
डॉक्टर संजीव कुमार, सांसद, कुरनूल - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और इसकी चपेट में हर वर्ग और तबके के लोग आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में रविवार को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का परिवार भी संक्रमित हो गया। वाईएसआर कांग्रेस और कुरनूल के सांसद डॉ. संजीव कुमार के परिवार के छह सदस्य इस जानलेवा महामारी से संक्रमित हो गए।

विज्ञापन




इस बात की जानकारी खुद सांसद संजीव ने ही दी और बताया कि उनके 80 वर्षीय पिता, दो भाई और उनकी पत्नियां और एक भतीजे में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। संजीव के मुताबिक सभी का इलाज कुरनूल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है और फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि वे सभी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे और पृथक रहेंगे।
विज्ञापन


वहीं राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1097 हो गई है, जिनमें कुरनूल में सर्वाधिक 279 मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें