फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, छह लोगों की मौत

Fri, 15 May 2026 06:32 PM IST
Rahul Kumar पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

कर्नाटक के कोप्पल जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। हादसा तुंगभद्रा पुल पर हुआ, जो मुनीराबाद पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन


ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मारी
बल्लारी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) डॉ. पीएस हर्षा ने बताया कि कुडलिगी के पास के गांवों से लगभग 19 लोग एक ट्रैक्टर में सवार होकर मुनिराबाद स्थित हुलिगेम्मा देवी मंदिर जा रहे थे। होस्पेत-मुनिराबाद सीमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा के दौरान, एक बड़े ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन खाई में गिर गया। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी चालक की विस्तृत चिकित्सा जांच और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।


ट्रैक्टर में सवार होकर हुलिगे मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु
इससे पहले हादसे के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार, एक ट्रैक्टर में करीब 15 लोग सवार होकर हुलिगे मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान पुल के पास कथित तौर पर एक तेज़ रफ्तार लॉरी ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा।
विज्ञापन


छह लोगों की मौके पर ही मौत
कोप्पल के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में लॉरी की टक्कर के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें