कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सिवन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उन्हें सचिव का दर्जा दिया गया है और उनका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। वह अभी विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक हैं। आईआईटी बॉम्बे से एरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी सिवन ने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से 1980 में एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और आईआईएससी बंगलूरू से 1982 में एरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री ली।