फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: नए सैंपल जुटाने सबरीमाला मंदिर पहुंची SIT, हाईकोर्ट की सख्ती पर वित्तीय गड़बड़ियों की जांच भी शुरू

Thu, 12 Feb 2026 03:30 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

Sabarimala Temple Gold Theft Probe: सबरीमाला मंदिर में करीब 4.54 किलो सोने की चोरी के मामले में एसआईटी नए सैंपल को लेने के लिए मंदिर पहुंच गई है। वहीं मामले में केरल हाईकोर्ट की सख्ती के बाद मामले से जुड़े वित्तीय गड़बड़ियों की जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के सबरीमाला मंदिर में सोने की कथित चोरी और वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में जांच तेज हो गई है। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) गुरुवार को मंदिर पहुंची ताकि नए सैंपल लेकर वैज्ञानिक जांच कर सके। एसआईटी टीम सुबह पंपा बेस कैंप पहुंची और दोपहर तक सन्निधानम पहुंच गई। केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में नए सैंपल लेने की अनुमति दी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Karnataka: डीके शिवकुमार के दिल्ली दौरे से कर्नाटक तक सियासी हलचल, डिप्टी सीएम बोले- समय देगा हर सवाल का जवाब

क्या है पूरा मामला?
मामला करीब 4.54 किलो सोना गायब होने के आरोप से जुड़ा है। आरोप है कि 2019 में मंदिर के पवित्र हिस्सों, जैसे श्रीकोविल के दरवाजे और द्वारपालक मूर्तियों, की मरम्मत और दोबारा गोल्ड प्लेटिंग के नाम पर सोने की हेराफेरी की गई। इस विवाद की जड़ 1998 की वह दान राशि है, जब उद्योगपति विजय माल्या ने मंदिर को 30.3 किलो सोना और 1900 किलो तांबा दान दिया था। बाद की जांच में दान किए गए सोने और इस्तेमाल हुए सोने में अंतर पाया गया। इसी मामले में पूर्व देवस्वोम बोर्ड अध्यक्ष एन. वासु को 90 दिन जेल में रहने के बाद जमानत मिल गई क्योंकि अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं हुई थी। वे इस केस में पांचवें आरोपी हैं जिन्हें जमानत मिली है।
विज्ञापन



उधर, केरल हाईकोर्ट को सबरीमाला की वित्तीय व्यवस्था से जुड़े दो और गंभीर मामलों की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल हुए ग्लोबल अय्यप्पा मीट में कई नियमों का उल्लंघन हुआ। जैसे-
  • बिना टेंडर के ठेके दिए गए
  • सही बिल और हिसाब नहीं रखा गया
  • कुछ काम अनुमान से कई गुना महंगे हुए (₹2 लाख का काम ₹8 लाख तक पहुंच गया)
  • करीब ₹2 करोड़ की स्पॉन्सरशिप राशि का हिसाब साफ नहीं है
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - मीडिया पर क्यों भड़के राहुल गांधी?: 'आप पूरी तरह से BJP के...', विशेषाधिकार प्रस्ताव के सवाल पर कही यह अहम बात

कर्मचारियों द्वारा संदिग्ध पैसे ट्रांसफर करने का मामला
वहीं तीर्थ सीजन के दौरान अस्थायी कर्मचारियों द्वारा संदिग्ध पैसे ट्रांसफर करने का मामला भी सामने आया है। जांच में पता चला कि कुछ कर्मचारियों ने थोड़े समय में ही पोस्ट ऑफिस और बैंक के जरिए 14 लाख से ज्यादा रुपये भेजे। शक है कि यह पैसा अवैध तरीके से कमाया गया हो। कोर्ट ने 2025-26 सीजन के सभी लेन-देन की जांच का आदेश दिया है और तीन हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें