हाइवे पर गैंगरेप के चलते लगातार सुर्खियों में बना हुआ बुलंदशहर एक बार फिर चर्चा में है। इस बार चर्चा दो बेटियों के कारण है जिन्होंने अपनी मां के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए मोर्चा खोल दिया है।
दोनों बेटियों ने इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से तो गुहार लगाई ही है सोशल मीडिया पर भी इसके लिए मुहिम शुरू कर दी है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार बुलंदशहर के देवीपुरा निवासी दोनों बहनों ने इस संबंध में बीते 14 जून को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खत लिखा था। लेकिन उन्हें इस संबंध में मुख्यमंत्री की ओर कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उन्होंने खुद ही इस लड़ाई को लड़ने का फैसला किया और पिता को सजा दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू कर दी।