पुलिस के अनुसार भागने की कोशिश के दौरान मारे गए थे आरोपी
नवंबर 2019 में एक महिला पशु चिकित्सक का अपहरण किया गया था और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। बाद में वह मृत पाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था और सभी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। साइबराबाद पुलिस ने कहा था कि घटनाक्रम दोहराने के दौरान चारों ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की थी, जिसके जवाब में हुई गोलीबारी में चारों मारे गए थे।