फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर लैब का दावा, ब्रिटेन में सितंबर और अमेरिका में नवंबर में खत्म हो जाएगा कोरोना

Mon, 25 May 2020 11:19 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सिंगापुर की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की इनोवेशन लैब ने विभिन्न देशों में कोरोना वायरस के खत्म होने को लेकर दावा किया है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि ब्रिटेन में 30 सितंबर, अमेरिका में 11 नवंबर, इटली में 12 अगस्त और सिंगापुर में 19 जुलाई तक कोविड-19 खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन


लैब का कहना है कि सभी तारीखें मौजूदा हालात, संक्रमण दर और मौतों के आंकड़ों के आधार पर बताई गई हैं। इन मानकों पर असर पड़ने पर तारीखें बदल जाएंगी। हालांकि मॉडल और डेटा अलग-अलग देशों की दशा के आधार पर जटिल है जो बदल रहे हैं। 

इन्हें लेकर स्पष्ट अनुमान लगा पाना कठिन है। ऐसे में तारीखों को आखिरी मानकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि इससे लोगों में वायरस की गंभीरता के कम होने की संभावना है और वे कोरोना को काबू करने के लिए जरूरी कदम उठाना बंद कर सकते हैं।
विज्ञापन


पानी की कमी होने पर वायरस का खतरा ज्यादा
चैरिटी संगठन वॉटर एड ने दावा किया है कि दुनिया में पानी की कमी होने पर कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। संगठन के अनुसार ब्राजील से लेकर उत्तरी यमन तक के युद्धग्रस्त गांवों में करीब 300 करोड़ लोगों के पास साफ पानी, साबुन से हाथ धोने की सुविधा नहीं है। यहां तक कि बर्तन धोने के लिए भी पानी की कमी हो जाती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें