पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर 40 बार सीजफायर उल्लंघन किया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) आरएसपुरा सेक्टर में पाक की ओर से रविवार रात हुई गोलीबारी की कार्रवाई में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक और जवान की शहीद हुआ है।
हालात की संवेदनशीलता के मद्देनजर बहरिन की यात्रा पर गए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ के महानिदेशक के केपाठक से फोन पर बातचीत कर हालात का जायजा लिया। राजनाथ ने बीएसएफ को पाक को मुंहतोड़ जवाब जारी रखने का निर्देश दिया है।
राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि बीएसएफ महानिदेशक से उन्हें आईबी का हालात की जानकारी दी। बीएसएफ पाक को करारा जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। गृहमंत्री ने कहा है कि उन्हें शहीद जवान सुशील कुमार के साहस और बहादुरी पर गर्व है जिसने सीमा की सुरक्षा में अपनी जान दे दी।