फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री का नरबहादुर भंडारी निधन

Mon, 17 Jul 2017 02:27 AM IST
नई दिल्ली, ब्यूरो
विज्ञापन
Narbahadur Bhandari
विज्ञापन
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नरबहादुर भंडारी का रविवार को दोपहर बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सोमवार को उनका शव हवाई जहाज से गंगटोक भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, तीन-चार दिन पहले एक निजी अस्पताल में उनके रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी।
विज्ञापन


जिसके बाद से उनका अस्पताल में ही इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर बाद अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इलाज के दौरान करीब साढ़े चार बजे उनकी मौत हो गई। फिलहाल उनका शव एम्स में रखा गया है।

वह 1979, 1984 व 1989 में राज्य के मुख्यमंत्री बने। 1984 में नर बहादुर भंडारी लोकसभा व विधानसभा का चुनाव साथ जीते थे। बाद में उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। वह सिक्किम संग्राम परिषद के अध्यक्ष भी रहे। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से गंगटोक लाया जाएगा, जहां पारंपरिक तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को उनके चर्च रोड स्थित आवास में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें