वायु सेना द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाए गए लोग
- फोटो : अमर उजाला
चुंगथांग–लाचेन मार्ग पर संचार बहाली के लिए किया
उत्तर सिक्किम के चुंगथांग के राजस्व अधिकारी एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने हालिया प्राकृतिक आपदाओं से बुरी तरह प्रभावित चुंगथांग–लाचेन मार्ग पर संचार एवं संपर्क बहाली के लिए एक सर्वेक्षण किया। इस टीम में विभिन्न प्रमुख विभागों एवं एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल थे, जिनमें राजस्व निरीक्षक, चुंगथांग, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के प्रभारी अधिकारी, राज्य एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के सदस्य, विद्युत विभाग के अधिकारी; आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की त्वरित प्रतिक्रिया टीमें साथ ही लाचेन जुंसा के पिपोन एवं प्रतिनिधि शामिल थे। स्थानीय निवासियों ने भी इस प्रयास में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।