फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim: मुख्यमंत्री तमांग बोले- जातीय समुदायों की घट रही आबादी, ज्यादा बच्चे पैदा करो और वेतन में वृद्धि पाओ

Mon, 16 Jan 2023 08:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक

सार

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा, हमें महिलाओं सहित स्थानीय लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोस्ताहित करके गिरती प्रजनन दर को रोकने की जरूरत है। 
 
विज्ञापन
प्रेम सिंह तमांग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए जातीय समुदायों से जुड़े लोगों के लिए विभिन्न प्रोत्साहनों की घोषणा की। वह रविवार को दक्षिण सिक्किम के जोरेथांग शहर में एक माघे संक्रांति समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिक्किम में प्रजनन दर हाल के वर्षों में प्रति महिला पर एक बच्चे की सबसे कम वृद्धि दर दर्ज की गई है। इसके साथ ही जातीय समुदायों की आबादी घट गई है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमें महिलाओं सहित स्थानीय लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोस्ताहित करके गिरती प्रजनन दर को रोकने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पहले ही सर्विस में महिलाओं को 365 दिन का मातृत्व अवकाश और पुरुष कर्मचारियों को 30 दिन का पितृत्व अवकाश प्रदान कर चुकी है, ताकि उन्हें बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। 

इसके अलावा राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों को दूसरा बच्चा पैदा करने पर एक वेतन वृद्धि और तीसरा बच्चा पैदा करने पर दो वेतन वृद्धि देने का प्रस्ताव तैयार किया है। तमांग ने साफ किया कि यह वित्तीय लाभ केवल एक बच्चे वाली महिला को उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। तमांग ने कहा, आम लोग भी कई बच्चे पैदा करने के लिए वित्तीय सहायता के पात्र होंगे, जिसका विवरण स्वास्थ्य और महिला एवं बाल देखभाल विभागों द्वारा तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के अस्पतालों में आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) सुविधा शुरू की है, ताकि स्वभाविक रूप से ऐसा रने में समस्या होने पर महिलाओं को गर्भधारण करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके, जिसके लिए इस प्रक्रिया के जरिए बच्चे पैदा करने वाली सभी माताओं को तीन लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि आईवीएफ  सुविधा से अब तक 38 महिलाएं गर्भधारण कर चुकी हैं और उनमें से कुछ मां भी बन चुकी हैं। तमांग ने पिछली पवन कुमार सरकार पर सिक्किम के लोगों को केवल एक बच्चे के साथ छोटे परिवार पाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) सरकार घटती आबादी को रोकने के लिए तीन बच्चों वाले बड़े परिवारों को पालने के लिए स्थानीय लोगों को प्रोत्साहन देकर ठीक इसके विपरीत काम करना चाहती है। 
विज्ञापन


सिक्किम की अनुमानित जनसंख्या वर्तमान में सात लाख से कम है, जिसमें से करीब अस्सी फीसदी जातीय समुदायों के लोग हैं। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें