अरुण कुमार उप्रेती ने एक दिन पहले ही दाखिल किया था नामांकन (दाएं)।
- फोटो : Social Media
अरुण कुमार उप्रेती सोमवार को सिक्किम विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए। गंगटोक जिले के अरिथांग निर्वाचन क्षेत्र के विधायक उप्रेती को 31 में से 30 वोट मिले। पवन कुमार चामलिंग अनुपस्थित थे। इससे पहले स्पीकर के चुनाव का प्रस्ताव डिप्टी स्पीकर सांगे लेपचा ने सदन के सामने रखा।
उप्रेती के नामांकन का प्रस्ताव ग्रामीण विकास मंत्री सोनम लामा ने किया और सोरेंग-चाकुंग निर्वाचन क्षेत्र के विधायक आदित्य गोले ने इसका समर्थन किया। एलबी दास ने 16 अगस्त को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उप्रेती अब राज्य विधानसभा के 11वें स्पीकर हैं।