फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘Khalistani’: सिख समाज ने राज्यपाल से की मुलाकात, कहा- पगड़ी पहनने वाले व्यक्ति का अपमान गुरुओं के अपमान जैसा

Thu, 22 Feb 2024 11:42 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राज्यपाल ने कहा कि टैगोर की भूमि में हमें ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए, जिससे हमारे पंजाबी भाइयों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। बोस ने कहा कि पगड़ी पंजाबियों की शोभा बढ़ाती है। यह अद्वितीय गौरव का प्रतीक है। यह पगड़ी बहुत पवित्र है।
विज्ञापन
सीवी आनंद बोस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल में सिख पुलिस अफसर को खालिस्तानी कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। खालिस्तानी कहने का आरोप भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर लगा है। सिख समुदाय के व्यक्ति को खालिस्तानी कहने से सिख समाज आहत है। इसी मामले में समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए, जिससे हमारे पंजाबी भाइयों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। बता दें, खालिस्तानी बोलने के आरोप में घिरे भाजपा नेता का कहना है कि यह आरोप निराधार हैं, मैंने ऐसा कुछ नहीं किया।  

सिख गुरुओं के अपमान के समान

विज्ञापन

राज्यपाल बोस से मुलाकात के बाद समाज के प्रवक्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से शुभेंदु ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ टिप्पणी की, वह अपमानजनक है। इससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। कोलकाता के सात गुरुद्वारों के सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रवक्ता ने कहा कि जसप्रीत सिंह को सिर्फ इसलिए खालिस्तानी नहीं कहा जा सकता कि वे पगड़ी पहनते हैं। पगड़ी पहनने वाले किसी भी व्यक्ति का अपमान सिख गुरुओं के अपमान के समान है। देश के सिख इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पगड़ी पंजाबियों की शोभा बढ़ाती है
सिख प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद राज्यपाल ने एक बयान जारी किया। बोस ने बयान में कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित राष्ट्रगान की पंक्ति 'पंजाब, सिंधु, गुजरात, मराठा' में देश को सलाम की शुरुआत पंजाब से होती है। यह टैगोर की भूमि है। टैगोर की भूमि में हमें ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए, जिससे हमारे पंजाबी भाइयों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। बोस ने कहा कि पगड़ी पंजाबियों की शोभा बढ़ाती है। यह अद्वितीय गौरव का प्रतीक है। यह पगड़ी बहुत पवित्र है। राज्यपाल ने समाज को आश्वस्त किया है कि बंगाल आपके साथ खड़ा है। भारत आपके साथ है। समाज आपके साथ है। हमारी संस्कृति आपके साथ है। बोस का कहना है कि प्रशंसा और श्रद्धांजलि के प्रतीक में राज्यपाल में पंजाबी समुदाय के लिए पंजाबी बाग बनाया जाएगा। भगत सिंह की शहादत के दिन 23 मार्च को उनके चित्र का अनावरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें