कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट कर कहा, 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मैं एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हूं। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वे लक्षणों की जांच करें और खुद को क्वारंटीन कर लें।'
सिद्धारमैया से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येद्युरप्पा, उनकी बेटी और स्टाफ के छह सदस्य कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। वहीं रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक: मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनकी बेटी हुईं कोरोना से संक्रमित
सोमवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है क्योंकि वे शाह के संपर्क में आए थे। हालांकि उनमें फिलहाल कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी थी। इसके अलावा यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, यूपी सरकार में एक मंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वहीं यूपी सरकार में मंत्री कमला रानी का कोविड-19 के कारण निधन हो गया है।