फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: सीएम चेहरे को लेकर उभरे मतभेद सिद्धारमैया बोले, मेरा नाम न उछालें विधायक

Fri, 25 Jun 2021 02:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बंगलूरू।

सार

पूर्व सीएम के पक्ष में बढ़ती बयानबाजी से सीएम पद के दावेदार माने जाने वाले शिवकुमार नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने सिद्धारमैया को विधायकों पर उन्हें अगला सीएम प्रोजेक्ट करने से रोकने को कहा है।
विज्ञापन
Siddaramaiah - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब, राजस्थान के बाद अब कर्नाटक कांग्रेस में मतभेद के सुर उठने लगे हैं। वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए समर्थकों के जरिए वरिष्ठ नेताओं की दावेदारी जताई जाने लगी है। प्रदेश पार्टी में एक खेमा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का नाम आगे बढ़ा रहा है तो दूसरा गुट डीके शिवकुमार का नाम ले रहा है।

विज्ञापन


इस बीच बृहस्पतिवार को सिद्धारमैया ने पार्टी विधायकों से सीएम पद के लिए उनका नाम न उछालने को कहा है। उनका यह टिप्पणी उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे विधायकों के बयानों के बाद आया है जबकि पार्टी नेतृत्व ने ऐसा न करने का फरमान जारी किया हुआ है।

पूर्व सीएम के पक्ष में बढ़ती बयानबाजी से सीएम पद के दावेदार माने जाने वाले शिवकुमार नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने सिद्धारमैया को विधायकों पर उन्हें अगला सीएम प्रोजेक्ट करने से रोकने को कहा है।
विज्ञापन


उनके बयान पर पूर्व सीएम ने कहा कि मैं इस पर कोई बयानबाजी नहीं करना चाहता हूं। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। मैं विधायकों से फिर भी आग्रह करता हूं कि वे मुझे अगला सीएम प्रोजेक्ट करने वाला कोई बयान न दें।

नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात कर लौटे शिवकुमार ने बुधवार को कहा था कि कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया कुछ विधायकों के सार्वजनिक बयानों का संज्ञान लेंगे। मैंने भी कुछ विधायकों के बयान देखे हैं। यदि विधायक दल के नेता इस पर कुछ नहीं करते हैं तो पार्टी इस मामले को देखेगी।

हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें सीएम बनने की कोई चाह नहीं है और उनका एकमात्र लक्ष्य पार्टी को सत्ता में फिर से लाना है। कांग्रेस विधायक बीजेड जमीर अहमद खान, राघवेंद्र हितनाल, जेएन गणेश, भीमा नाइक, एस रामाप्पा और आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति खुलकर सिद्धारमैया को अगला सीएम बनाने की बात कह चुके हैं।

पार्टी विधायक प्रियांक एम खरगे ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा और अगले चुनाव में सीएम चेहरा प्रोजेक्ट करना कुछ लोगों की कल्पना है। जबकि प्रदेश पार्टी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और शिवकुमार ने पार्टी विधायकों और नेताओं को ऐसी बयानबाजी से दूर रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें