फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धारमैया का पीएम पर निशाना, बोले- सबूत दीजिए कि कांग्रेस पार्टी ने राज्यों को लूटा

Sat, 05 May 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक में राजनीतिज्ञों का जमावड़ा लगा हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह या फिर बात करें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभी पिछले कई दिनों से कर्नाटक में मौजूद हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने टुमकूर में आज जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि सालों से कांग्रेस गरीब-गरीब बोल रही है हालांकि इतना गरीबी की चिंता करने वाली कांग्रेस ने कभी गरीबी मिटाने के लिए कुछ किया नहीं है। वहीं पीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी दिलचस्पी सिर्फ तिजोरियां भरने में लगी है। 
विज्ञापन


पीएम के इस आरोप पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री  सिद्धारमैया ने उनसे पूछा है कि क्या पीएम कांग्रेस पर जो भी आरोप लगा रहे हैं उसका कोई आधार है उनके पास? उन्होंने मोदी जी से पूछा है कि आप कह रहे हैं  कि राज्य सरकार राज्य के लोगों के कल्याण के बदले  उनके पैसे लूट रही है। उन्होंने लिखा कि वह इस तरह का आरोप किस आधार पर लगा रहे हैं। सिद्धारमैया अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि कोई ऐसे प्रधानमंत्री को क्यों जगह दे जो कुछ सीरियस मुद्दों पर भी कुछ भी बोलते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा है कि सर अगर आपके पास कुछ नोट्स है स्मार्ट सिटी कार्यक्रम को लेकर जिससे यह पता चलता है कि इसका दुरुपयोग हुआ है तो प्लीज उसे समाचारपत्रों में जारी करा सकते हैं। 
विज्ञापन


कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों कर्नाटक में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष के नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा के चुनाव होने हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें