फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Pushkar Pathak: इंडोनेशिया में महाराष्ट्र की महिला शिक्षक की मौत, स्कूल टूर के दौरान हुआ हादसा

Sun, 11 May 2025 05:00 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

भारत की महिला शिक्षिक की इंडोनेशिया में मौत होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक एक स्कूल के टूर के दौरान हुई दुर्घटना में महिला शिक्षिका श्वेता पुष्कर पाठक की मौत हो गई।
विज्ञापन
इंडोनेशिया में महिला शिक्षक की मौत (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण स्थित बी.के. बिरला पब्लिक स्कूल की शिक्षिका श्वेता पुष्कर पाठक की इंडोनेशिया के बाली में स्कूल टूर के दौरान एक दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को हुआ। स्कूल प्रबंधन ने जानकारी दी कि उनकी मृत देह को भारत लाने की प्रक्रिया जारी है।

सहकर्मियों ने बताया सहयोगी

विज्ञापन

स्कूल की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि श्वेता पाठक एक समर्पित शिक्षिका थीं, जो न केवल छात्रों की मार्गदर्शक थीं, बल्कि सहकर्मियों के लिए एक सहयोगी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी थीं। उनकी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और योगदान स्कूल समुदाय के लिए अमूल्य रहा है।

ये भी पढ़ें- Armed Forces Briefing: हमारे सभी पायलट सुरक्षित, नौसेना के निशाने पर था कराची; प्रेस ब्रीफिंग की 10 बड़ी बातें

पार्थिव देह को भारत लाने की प्रक्रिया

विज्ञापन

वर्तमान में स्कूल की प्रिंसिपल रंजना जांगड़ा और पाठक के पति बाली में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी पार्थिव देह को भारत लाने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें