फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुर्होजेली लिजित्सु ने ली नागालैंड के CM पद की शपथ

Wed, 22 Feb 2017 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
फाइलः शुर्होजेली लिजित्सु - फोटो : Social Media
विज्ञापन
नागालैंड पीपुल्स फ्रंट के प्रेसिडेंट शुर्होजेली लिजित्सु ने बुधवार को नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सूबे के राज्यपाल पीबी आचार्य ने शुर्होजेली को अगली सरकार बनाने का न्यौता दिया था। इस हफ्ते की शुरुआत में शुर्होजेली को डेमोक्रेटिक एलायंस ऑफ नागालैंड (DAN) के विधायक दल का नेता चुना गया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को टीआर जेलियांग ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जेलियांग नगर निगम चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को बरकरार रखना चाहते थे, जिसके खिलाफ राज्य में हिंसा भड़क उठी। 

कई सारे आदिवासी समूहों ने नगर निगम चुनावों का विरोध किया था। विरोध कर रहे लोगों की दलील थी कि संविधान के तहत आर्टिकल 243(T) नागालैंड म्यूनिसिपल एक्ट के प्रावधाान नागा परंपराओं का उल्लंघन करते हैं, जोकि आर्टिकल 371(A) संरक्षित हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक डैन के 58 विधायकों ने 81 वर्षीय शुर्होजेली को चुना। 8 बार के विधायक रहे शुर्होजेली 2013 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़े थे, अब 6 महीने के भीतर उन्हें उपचुनाव लड़ना होगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें