फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में रची गई शुजात की हत्या की साजिश, घटना में लश्कर का हाथ

Thu, 28 Jun 2018 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
IGP Kashmir SP Pani
विज्ञापन

रमजान के दौरान शहर की प्रेस एन्क्लेव कॉलोनी में वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि हत्या की साजिश पाकिस्तान में रची गई। इसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा का हाथ है। हत्या में चार आरोपी शामिल रहे हैं। सभी लश्कर से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


आईजी कश्मीर एसपी पाणि ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि मास्टरमाइंड श्रीनगर का सज्जाद गुल है जो इन दिनों पाकिस्तान में रह रहा है। वह श्रीनगर फाइट डॉट वर्डप्रेस डॉट कॉम के नाम से ब्लॉग चलाता है। हत्या से पहले इस ब्लॉग के साथ ही फेसबुक एकाउंट कड़वा सच कश्मीर तथा ट्विटर एकाउंट अहमद खालिद (अहमद खालिद एट द रेट 313) पर शुजात बुखारी के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता रहा है। 

सेवा प्रदात्ताओं की ओर से जो सबूत एकत्र किए गए उससे यह स्पष्ट होता है कि इसका संबंध आतंकी संगठन लश्कर से रहा है। पाकिस्तान से ही सोशल मीडिया पर सारे पोस्ट किए गए। जांच में यह बात भी सामने आई कि वह मार्च 2017 में फर्जी पासपोर्ट के आधार पर पाकिस्तान भाग गया था। इससे पहले उसके खिलाफ पारिमपोरा पुलिस स्टेशन में आतंकी गतिविधियों के संबंध में मुकदमा कायम है। 2002 में वह दिल्ली में आतंकी गतिविधियों के सिलसिले में गिरफ्तार भी हो चुका है। इस सिलसिले में जेल भी गया है। पुलिस इन सारे तथ्यों की जांच कर रही है। इसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस की ओर से जारी सीसीटीवी फुटेज में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन आतंकी नजर आए थे। इनमें गत फरवरी में पुलिस हिरासत से फरार पाकिस्तानी आतंकी नवीद जट्ट है। 

नवीद पहले भी कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। जुबैर नाम का एक अन्य संदिग्ध घटनास्थल के एक वीडियो में देखा गया था। इसे बाद में गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक पिस्टल बरामद की गई थी। घटना में इसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने जारी किए फोटो

शुजात बुखारी हत्या में शामिल रहे चारो आरोपियों के पुलिस ने फोटो जारी किए हैं। इनमें मास्टरमाइंड सज्जाद गुल भी है। इसके साथ ही घटना के बाद मौके से भागे तीन आतंकियों के फोटो भी हैं। इनमें पाकिस्तान का लश्कर आतंकी नवीद जट्ट उर्फ हंजुल्लाह भी है।

वह 2009 से सक्रिय रहा है और हाल ही में श्रीनगर में अस्पताल से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इसके साथ ही दक्षिणी कश्मीर के दो आतंकी भी घटना में शामिल रहे हैं। इनमें काजीगुंड के सोपट का मुजफ्फर अहमद उर्फ तल्हा (जनवरी 2018 से सक्रिय) और आरवानी बिजबिहाड़ा का आजाद अहमद मलिक उर्फ दादा उर्फ जैद (दिसंबर 2016 से सक्रिय) है।

लश्कर ने हत्या से झाड़ा था पल्ला

श्रीनगर। पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या से लश्कर ने पल्ला झाड़ा था। बुधवार को मीडिया को भेजे गए ई मेल में लश्कर चीफ महमूद शाह ने कहा था कि शुजात की हत्या से संगठन का कोई नाता रिश्ता नहीं है। संगठन से जुड़े लोगों ने हत्या नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें