फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल, गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे टीवी सोमनाथन

Fri, 13 Dec 2019 06:37 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ministry of Personnel Public Grievances & Pensions - फोटो : social media
विज्ञापन

मोदी सरकार ने शुक्रवार को अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किए हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सोमनाथन को व्यय सचिव नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल अपने कैडर राज्य तमिलनाडु में कायर्रत हैं। यह पद अक्टूबर से खाली था।

विज्ञापन


गिरीश चंद्र मुर्मू को 25 अक्टूबर को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किए जाने के बाद से व्यय सचिव का पद खाली पड़ा था।

मंत्रालए के एक अन्य आदेश के अनुसार रवि मित्तल को सूचना और प्रसारण सचिव नियुक्त किया गया है। वह अमित खरे का स्थान लेंगे। बिहार कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी मित्तल फिलहाल वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव हैं।

अमित खरे अब उच्च शिक्षा विभाग में सचिव होंगे। वह आर सुब्रमणियम का स्थान लेंगे जिन्हें सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ नौकरशाह सुशील कुमार खान विभाग में सचिव बनाए गए हैं। वह कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग में फिलहाल अतिरिक्त सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में सचिव हैं।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार संस्कृति सचिव अरूण गोयल को भारी उद्योग विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। वह आशा राम सिहाग का स्थान लेंगे जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें