फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ लाभ महोत्सव 2024: मेगा लकी ड्रॉ का परिणाम घोषित; बरेली की स्वाति शर्मा ने पहले पुरस्कार में जीती कार

Mon, 30 Dec 2024 10:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

शुभ लाभ महोत्सव 15 अक्तूबर से 30 नवंबर तक आयोजित किया गया। इस दौरान अमर उजाला के सहयोगी प्रतिष्ठानों से खरीदारी करने वालों ने क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
शुभ लाभ महोत्सव 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से आयोजित शुभ लाभ महोत्सव 2024 का मेगा लकी ड्रॉ बुधवार (18 दिसंबर) को निकाला गया। इसमें बरेली निवासी स्वाति शर्मा को प्रथम पुरस्कार मिला। उसने कार जीती है। स्वाति शर्मा ने बरेली के बीसलपुर चौराहा स्थित प्लाई महल से घर के कुछ सामान की खरीदारी कर शुभ लाभ महोत्सव में हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन


इसी तरह ऊषा देवी हरिद्वार से, पारुल पंवार शिमला से और शाश्वत सेठ चंदौली से द्वितीय पुरस्कार में ईवी स्कूटर जीते। तीसरे पुरस्कार के रूप में स्मार्ट टीवी आकाश वर्णवाल गोरखपुर से, मधु गुप्ता चंदौली से, पंकज कुमार यादव मिर्जापुर से, कृष्ण कुमार सिंह लखनऊ से गोविंद कुमार शर्मा बरेली से, कनन शर्मा आगरा से, अर्जन अबरोल उधमपुर से, आशीष तिवारी झांसी से, प्रियंका रुड़की से और सुरभि मिश्रा अलीगढ़ से के खाते में आई।

शुभ लाभ महोत्सव 15 अक्तूबर से 30 नवंबर तक आयोजित किया गया। इस दौरान अमर उजाला के सहयोगी प्रतिष्ठानों से खरीदारी करने वालों ने क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण कराया था। विजेता अपने उपहार निकट के अमर उजाला कार्यालय से 15 जनवरी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए विजेताओं को पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा खरीद के प्रमाण के तौर बिल की मूल प्रति भी उपहार प्राप्त करने के लिए अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें