फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी: श्रीपद नाईक ने पर्यटन राज्य मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार

Wed, 21 Jul 2021 03:33 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • श्रीपद नाईक को पर्यटन और बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्यमंत्री समेत नए विभाग दिए गए हैं। पिछले सात वर्षों से नाइक आयुष मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री हैं
विज्ञापन
श्रीपद नाईक (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद पांच बार उत्तर गोवा के सांसद और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक ने मंगलवार को पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री (एमओएस) के रूप में कार्यभार संभाला। हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल में उन्हें पर्यटन और बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्यमंत्री समेत नए विभाग दिए गए हैं। पिछले सात वर्षों से नाइक आयुष मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री हैं।

विज्ञापन


गोवा के कोयला ढुलाई केंद्र बनने संबंधी मामले होगी समीक्षा: नाईक
केंद्रीय बंदरगाह राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) प्रमुख विजय सरदेसाई को लिखे एक पत्र में कहा कि वह गोवा को ‘कोयला केंद्र’ बनाए जाने के मामले का संज्ञान लेंगे और राज्य के हित में फैसला करेंगे। बता दें कि सरदेसाई ने 18 जुलाई को नाइक को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि गोवा कोयला ढुलाई केंद्र में बदले जाने के बढ़ते खतरे का सामना कर रहा है।

इसका राज्य एवं उसके नागरिकों को कोई लाभ नहीं है। उन्होंने दावा किया कि यह राज्य की पारिस्थितिकी और पर्यावरण के लिए आपदा का कारण बनेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोरमुगांव पत्तन न्यास (एमपीटी) प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरण अधिनियम-2021 का उपयोग लगभग पूरे समुद्र तट और सभी नदी तटों को हथियाने के लिए कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें