फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कल से खुलेंगे धार्मिक स्थल, सिद्धिविनायक समेत कई अन्य मंदिरों ने जारी किए दिशा-निर्देश

Sun, 15 Nov 2020 06:36 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में आठ महीने के लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों को खोलने की मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य के सभी धार्मिक स्थलों को 16 नवंबर से श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया जाएगा और सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


उधर रविवार को श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने मंदिर खुलने के मद्देनजर कई दिशानिर्देश जारी किए। ट्रस्ट की तरफ से कहा गया है कि मंदिर में हर घंटे 100 और रोजाना हजार श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं को मंदिर का एप डाउनलोड करना होगा और अपनी जानकारी देनी होगी। 
 
राज्य सरकार की मंजूरी के बाद पुणे स्थित दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर ने भी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रांगण को खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि मंदिर के ट्रस्ट ने भी लोगों से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। ट्रस्ट के मुताबिक श्रद्धालुओं को ज्यादा देर तक प्रार्थना की इजाजत नहीं होगी और सिर्फ दर्शन करने की ही अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन

 
शिरडी का साईं बाबा मंदिर भी सभी तरह के सुरक्षा उपायों के साथ कल से खोला जाएगा। इस संबंध में मंदिर प्रबंधन ने कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग से टाइम स्लॉट लेना पड़ेगा। इसके अलावा लोगों को आरटीपीसीआर रिजल्ट दिखाना होगा। वहीं मंदिर में आठ से दस साल के बाचों के आने पर पाबंदी होगी। 



बता दें कि शनिवार को राज्य सरकार के मंत्री जयंत पाटिल ने संवाददाताओं को बताया कि सभी धार्मिक स्थलों के लिए नियम एक समान होंगे। इसमें सामाजिक दूरी बहुत महत्वपूर्ण है, मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य होंगे। 

गौरतलब है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को 4,132 नए कोरोनो संक्रमित सामने आए, इसकी वजह से राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17,40,461 हो गई। वहीं अब तक यहां 45, 809 लोगों की जान गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें