मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम हर दिन नए खुलासे कर रहा है। मुंबई पुलिस से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर श्रद्धा वाकर का हत्यारा अफताब पूनावाला था। लेकिन गैंग की इस योजना तब फेल हो गई, जब वारदात के बाद आरोपी अफताब पूनावाला की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गईं।
करीब एक साल पहले महाराष्ट्र की रहने वाली युवती श्रद्धा वाकर के हत्याकांड के खुलासे से दिल्ली के साथ-साथ पूरा देश स्तब्ध हो गया था। जब करीब छह महीने बाद खुलासा हुआ था कि श्रद्धा के प्रेमी अफताब पूनावाला ने उसकी हत्या की और उसके शरीर के करीब 35 टुकड़े करके उसने दिल्ली के महरौली इलाके के जंगलों में फेंक आया। आरोपी अफताब ने फ्रिज में उसके शव को रखते हुए 18 दिनों में महरौली इलाके में फेंका था।
विज्ञापन
मुबंई क्राइम ब्रांच से पूछताछ में बड़ा खुलासा
अब ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में है और इसका कनेक्शन मुंबई से आया है, जहां सरेआम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में करीब एक महीने बाद गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने मुबंई पुलिस की क्राइम ब्रांच से पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी शिवकुमार गौतम ने बताया कि, श्रद्धा वाकर का हत्यारा अफताबा पूनावाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर है, जो अभी तिहाड़ जेल में बंद है।
दिल्ली पुलिस के साथ साझा की गई खुफिया जानकारी
शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा ने अपने कबूलनामे में खुलासा किया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर ने अफताब पूनावाला पर हमला करने की चर्चा की थी। हालांकि, अफताब पूनावाला की सुरक्षा कड़ी होने के कारण गिरोह ने इस हमले को टाल दिया। जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, शिवा ने खुलासा किया कि बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर और अन्य वरिष्ठ लोगों ने आफताब को निशाना बनाने की मंशा जताई थी। आगे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अब यह खुफिया जानकारी दिल्ली पुलिस के साथ साझा की गई है।
विज्ञापन
श्रद्धा वाकर हत्याकांड
मुंबई के वसई इलाके की रहने वाली युवती श्रद्धा वाकर के लिव-इन पार्टनर अफताब पूनावाला पर मई 2022 में उसका गला दबाकर हत्या करने का आरोप है और इसके बाद उसने उसके शरीर के 35 टुकड़े किए, जिन्हें उसने रेफ्रिजरेटर में रखा और 18 दिनों तक दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर फेंका।
हर दिन नए खुलासे कर रहा आरोपी शिवकुमार गौतम
बाबा सिद्दीकी की हत्या में गिरफ्तार मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम ने बताया है कि, बाबा सिद्दीकी पर हमले के बाद वो कपड़े बदलकर घटनास्थल पर वापस आया और 20 मिनट तक वहां रुका, इसके बाद एनसीपी नेता के लीलावती अस्पताल ले जाने पर वहां भी गया था। बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर की रात मुंबई में हत्या कर दी गई थी।