फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट रद्द करने के संबंध में जाकिर को भेजा गया कारण बताओ नोटिस

Tue, 11 Jul 2017 03:44 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
zakir naik
विज्ञापन
कट्टरपंथी प्रचारक जाकिर नाईक को उसका पासपोर्ट रद्द करने के संबंध में पासपोर्ट अथॉरिटी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अथॉरिटी ने जाकिर से पूछा है कि उसका पासपोर्ट क्यों नहीं रद्द कर दिया जाए।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 51 वर्षीय नाईक जिसे पिछले सप्ताह नोटिस जारी कर 13 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर जवाब देने को कहा गया है। एनआईए की तरफ से जाकिर के खिलाफ आतंक और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच चल रही है।

बांग्लादेश में एक आतंकी की तरफ से जाकिर के भाषण से प्रेरित होकर जिहाद छेड़ने का दावा करने के बाद जाकिर 1 जुलाई 2016 को देश छोड़कर भाग गया था। एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल मिडिल ईस्ट मॉनिटर के अनुसार नाईक को सऊदी अरब की नागरिकता प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक इस बारे में को स्वतंत्र जांच नहीं हुई है। नाईक का पासपोर्ट पिछले साल जनवरी में रिन्यू 10 साल की वैधता के साथ रिन्यू किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें