फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके सिंह का विपक्ष पर तंज- मच्छर ने काटा तो हिट मारा, कितने मरे गिनने बैठूं क्या?

Wed, 06 Mar 2019 11:23 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

पुलवामा हमला और उसके बाद पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई है कि इस पर राजनीतिक रोटियां सेकने का सिलसिला जारी है। लोकसभा चुनाव करीब हैं और ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां इसका सियासी लाभ उठाने के लिए अमादा हैं। आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी के बीच विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसते हुए चुटीले अंदाज में एक ट्वीट किया है। 

विज्ञापन




वीके सिंह ने पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन में मरने वालों की संख्या पूछने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि रात साढ़े तीन बजे मच्छर बहुत थे, तो मैंने 'हिट' मारा। अब मच्छर कितने मारे, ये गिनने बैठूं, या आराम से सो जाऊं? 
विज्ञापन


वहीं एक समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा, " मेरा विपक्षी पार्टी के नेताओं से एक सुझाव है, वहां पर चले जाएं देख आएं, गिन लें और आ जाए। अगर पूछते रहेंगे तो कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगली बार जब भारत इस तरह के कदम उठाता है तो विपक्षी नेता वायु सेना के जहाजों के साथ चले जाएं बम के साथ और गिनकर आ जाएं। अगर विपक्ष गिनना चाहता है तो यही एक तरीका है।'
विज्ञापन


 
गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी को तड़के साढ़े तीन बजे पाक सीमा में घुस कर बालाकोट समेत आतंकियों के कई ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने की बात सामने आई थी। लेकिन विपक्ष लगातार सरकार से सवाल कर हमले में मारे गए आतंकियों की गिनती पूछ रहा है। इसे लेकर सरकार और विपक्ष में ठनी हुई है। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें