अब वेबसाइट पर यात्रा टिकट की जानकारी हालिस करने के लिए आपको गणित का ज्ञान भी रखना होगा। जोड़-घटाव जाने बगैर आप अपने टिकट का पीएनआर स्टेटस नहीं जान पाएंगे।
रेलवे की वेबसाइट पर पीएनआर स्टेटस चेक करने के लिए कैप्चा में दिए गए अंक को जोड़कर या घटाकर जानकारी देने पर ही यह पता चलेगा कि आपका टिकट वेटिंग है या कंफर्म हो गया है।
सेंटर फॉर इंफॉरमेशन सिस्टम (CRIS) ने रेलवे रिजर्वेशन की वेबसाइट में बदलाव कर दिया है। अगर आप पीएनआर स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आपको जोड़-घटाव की जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि पीएनआर के साथ ही वेबसाइट पर कैप्चा में कुछ अंक दिए जा रहे है, जिसे जोड़कर या घटाकर जवाब बॉक्स में भरना होगा। हालांकि यह पूर्व में मांगी गई जानकारी से काफी आसान हो गया है।
पहले कैप्चा में अल्फा बेट के साथ ही अंकों की भी जानकारी मांगी जाती थी। कई बार दोनों जानकारी एक दूसरे में मिश्रित होने के कारण लोगों को कठिनाई होती थी, लेकिन अब यह बिल्कुल आसान हो गया है।