फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में पिस्तौल साफ करते हुए गलती से चली गोली, विधायक के पीएसओ की मौत

Thu, 18 Jun 2020 08:48 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
विज्ञापन
ओडिशा में पीएसओ की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

ओडिशा के एक विधायक के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की अपनी सरकारी पिस्तौल साफ करने के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने शुरुआती जांच के हवाले से कहा कि बृहस्पतिवार को सुंदरगढ़ जिले में लहुनीपारा पुलिस थानातंर्गत आने वाले कुरुदा गांव के अपने घर में दमबारुधारा साहू पिस्तौल को साफ कर रहे थे, जिसमें गोली थी। पिस्तौल साफ करने के दौरान ही अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस कांस्टेबल साहू बोनाई के विधायक लक्ष्मण मुंडा के पीएसओ के तौर पर तैनात थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए राउतराय ने कहा कि गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो साहू को लहुलुहान हालत में पाया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें