उत्तर प्रदेश के बैंकों से बड़े यानी 1000 रुपये और 500 रुपये के नोट गायब हो गए हैं। इसका कारण शादी विवाह का मौसम और नई करंसी की सप्लाई में देरी को बताया जा रहा है। स्थिति संभालने के लिए जब दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मदद की गई तो यहां भी नोटों की किल्लत पैदा हो गई। इस मामले को अब रिजर्व बैंक के समक्ष रखा गया है।
अधिकारियों का कहना है कि इस समस्या से निपटने की कोशिश शुरू हो गई। अगले 10-15 दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे और लोगों के पास फिर से 1000 और 500 रुपये के नोट पहुंचने लगेंगे।