फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में करें जमकर खरीदारी, बैंक दे रहे ऑफर, मिल रहा कैश बैक और छूट

Tue, 08 Oct 2019 12:37 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सरकारी और निजी क्षेत्र के कई बैंकों ने शुरू की लुभावनी स्कीम
  • बाइक और स्कूटर आदि की खरीद पर भी मिल रहे कई ऑफर
  • भारतीय स्टेट बैंक ने डेबिट कार्ड ईएमआई सुविधा का ऑफर दिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को बाजार तक लाने और उनका खर्च घटाने के लिए कंपनियों के अलावा बैंक भी कई ऑफर दे रहे हैं। एसबीआई, पीएनबी जैसे सरकारी बैंकों के साथ निजी क्षत्र के कई बैंक भी उपभोक्ताओं को कई तरह की सहूलियत उपलब्ध करा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बाजार को भी त्योहारों का इंतजार रहता है। अधिकतर लोग किसी बड़ी खरीदारी या नई शुरुआत के लिए त्योहारों के शुभ अवसर का इंतजार करते हैं, लेकिन कई बार पैसे की तंगी से खरीदारी नहीं कर पाते। बैंकों ने इसके समाधान के लिए कई ऑफर पेश किए हैं। 

अगर त्योहारों पर आप घरेलू चीजों से लेकर वाहन तक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इन बैंकों के ऑफर का इस्तेमाल कर सस्ती ईएमआई और छूट सहित कई लाभ उठा सकते हैं।

बिना पैसे शॉपिंग कराएगा एसबीआई

सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने त्योहारों पर अपने खाताधारकों को बिना पैसे के खरीदारी करने की पेशकश की है। बैंक ने डेबिट कार्ड ईएमआई सुविधा का ऑफर दिया है, जिसमें ग्राहक खरीदारी के समय कोई भुगतान नहीं करेगा और उसके डेबिट कार्ड पर अगले महीने से ईएमआई शुरू हो जाएगी। देश के 1,500 शहरों के 40 हजार से ज्यादा स्टोर पर एसबीआई डेबिट कार्ड पर यह सुविधा दी जा रही है। ईएमआई छह महीने से 18 महीने के बीच करा सकते हैं। इस पर कोई प्रोसेसिंग फीस या ईएमआई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

पीएनबी दे रहा 10 फीसदी कैश बैक

पंजाब नेशनल बैंक ने दुर्गा पूजा के मौके पर ग्राहकों के लिए 10 फीसदी कैशबैक की पेशकश की है। इसका भुगतान रुपे कार्ड से करना होगा और न्यूनतम 2,000 रुपये की खरीदारी करनी होगी। एक कार्ड पर एक बार ही ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। ग्राहक आठ अक्तूबर तक बिग बाजार, फूड बाजार और फैशन बिग बाजार में इस ऑफर पर खरीदारी कर सकते हैं।

इस साल खरीदारी, अगले साल भुगतान

निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने त्योहारों पर 'कोना-कोना ख्वाब' नाम से फेस्टिव लोन शुरू किया है। यहां ग्राहकों को बिना प्रोसेसिंग फीस और फोरक्लोजर शुल्क (अवधि से पहले कर्ज का पूरा भुगतान) के कर्ज मिलेगा। बैंक ने ऑटो लोन के लिए बाय नाऊ पे लेटर स्कीम शुरू की है। इस पर अभी कर्ज लेने वालों की ईएमआई अगले साल जनवरी से शुरू होगी। महिलाओं को त्योहारों पर 0.25 फीसदी से 0.50 फीसदी तक ब्याज में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

77 रुपये रोज देकर खरीदें बाइक

एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को 77 रुपये रोज के भुगतान पर बाइक खरीदने का मौका दिया है। बैंक ने कहा है कि ड्रीम बाइक व्हील 77/दिन ऑफर में न तो आपको कोई डाउन पेमेंट करना है और न ही प्रोसेसिंग फीस लगेगी। लोन अप्रूव्ड होते ही पैसे कुछ ही देर में आपके खाते में आ जाएंगे। 

विज्ञापन


हीरो के बाइक व स्कूटर पर 2,000 की छूट भी मिलेगी। ऑफर का लाभ 31 अक्तूबर तक उठाया जा सकेगा। इसी तरह, एक्सिस बैंक ने मैगनस क्रेडिट कार्ड लांच किया है। बैंक का दावा है कि इसकी ईएमआई की ब्याज दर अन्य बैंकों से काफी कम है। बैंक कार्ड पर 4.50 करोड़ रुपये का एयर एक्सिडेंट कवर दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें