फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पटेल होंगे गुजरात में शिवसेना के सीएम पद के उम्मीदवार

Tue, 07 Feb 2017 09:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
uddhav-hardik
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच जारी घमासान की बात खुलकर सामने आ गई है। शिवसेना ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को शिवसेना की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन


इस बात की घोषणा खुद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने की। दरअसल, हार्दिक पटेल गुजरात में आंदोलन के जरिए राज्य की बीजेपी सरकार के लिए बड़ी मुसीबत बन चुके हैं।

गौरतलब है कि पूर्व सीएम आनंदीबेन, हार्दिक पटेल के आंदोलन को सही तरीके से नहीं संभाल पाईं और राज्य में बीजेपी की काफी किरकिरी हुई थी।  Mumbai-In a joint press conf with U.Thackeray Hardik Patel says he is a fan of Bal Thackeray; will be Shiv Sena's campaign face in Gujarat pic.twitter.com/Y0eBKyyiFp — ANI (@ANI_news) February 7, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

पीएम पर साध चुके हैं निशाना

हार्दिक पटेल
उल्लेखनीय है कि हार्दिक पटेल ने हाल ही में गुजरात लौटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था। उन्‍होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि आप दो लाख रुपये का सूट पहनते हैं और खुद को गांधी कहते हैं...आप चरखे के साथ बैठ नहीं सकते और खुद को गांधी कहते हैं।

सरकारी नौकरियों और कॉलेजों में पाटीदार या पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक को छह महीने पहले देशद्रोह के एक मामले में इस शर्त के साथ कोर्ट ने जमानत दी थी कि वह छह माह गुजरात से बाहर रहेंगे।

इस दौरान वह राजस्‍थान में रह रहे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें