फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivraj Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- वायरस से संकट में कपास, बीज की गुणवत्ता सुधार कर बढ़ाएंगे उत्पादन

Wed, 09 Jul 2025 06:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में कपास उत्पादन में गिरावट पर चिंता जताते हुए बताया कि बीटी कपास को टीएसवी वायरस से नुकसान पहुंचा है। उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने के लिए 11 जुलाई को कोयंबटूर में एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसके लिए वैज्ञानिकों, किसानों और विशेषज्ञों से सुझाव मांगे गए हैं। सरकार का लक्ष्य वायरस-रोधी, जलवायु के अनुकूल उच्च गुणवत्ता वाले बीज विकसित कर कपास उत्पादन में सुधार लाना है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि फिलहाल देश में कपास का उत्पादन काफी कम है। हाल ही में बीटी कपास को प्रभावित करने वाले टीएसवी वायरस के कारण उत्पादकता में गिरावट आई है। कपास का उत्पादन तेजी से घट रहा है, जिससे हमारे किसान संकट में हैं। कपास का उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने का हमारा लक्ष्य है। 

विज्ञापन


चौहान ने कहा, हमारा लक्ष्य जलवायु के अनुकूल, उच्च-गुणवत्ता वाले बीज विकसित करना है, जो वायरस के हमलों का सामना कर सकें। इस पर विचार करने के लिए हमने 11 जुलाई को सुबह दस बजे कोयंबटूर में एक बैठक बुलाई है।

ये भी पढ़ें: बंद समर्थकों की पुलिस और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हाथापाई, कई इलाकों में छिटपुट हिंसा
विज्ञापन


इस बैठक में कपास उत्पादक किसानों, किसान संगठनों के प्रतिनिधि, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक सहित प्रख्यात वैज्ञानिक, कपास उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्री, राज्य सरकार के अधिकारी, कपास उद्योग के प्रतिनिधि और कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ शामिल होंगे। अगर आपके पास इस विषय पर कोई सुझाव है तो हमारे टोल-फ्री नंबर 18001801551 पर कॉल करें और साझा करें। 
विज्ञापन

 
 
मंत्री ने आगे कहा, मैं आपके सुझावों पर गंभीरता से विचार करूंगा। हम गंभीरता से काम करेंगे और साथ मिलकर अपने देश में कपास उत्पादन बढ़ाने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार करेंगे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें