फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन पर शिवराज का वार, बोले- ये अपवित्र गठबंधन है

Tue, 21 Feb 2017 07:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में सपा और कांग्रेस गठबंधन को लेकर भाजपा की ओर से वार बढ़ते जा रहे हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झांसी सदर से भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां चुनावी सभा के बाद शिवराज सिंह ने सपा और कांग्रेस गठबंधन को अपवित्र गठबंधन बताया। शिवराज सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर यूपी में सरकार का काम ही बोलता तो साइकिल को हाथ की जरूरत क्यों पड़ती। शिवराज ने कहा कि ये अपवित्र गठबंधन है। 
विज्ञापन


बता दें कि अभी कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इलाहाबाद के फूलपुर में पब्लिक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव की सरकार पर निशाना साधा था। मोदी ने रैली में बोलते हुए अखिलेश यादव से पूछा कि अगर सरकार का काम बोलता तो हाईकोर्ट को क्यों बोलना पड़ता। 
  Kaam bolta to cycle haath kyun pakadti, ye apavitra gathbandhan hai: MP CM Shivraj Singh Chouhan in Jhansi. #uppolls pic.twitter.com/iHRNZT12rE — ANI UP (@ANINewsUP) February 21, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें