फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer Welfare: कृषि मंत्री शिवराज बोले- सरकार संकट में किसानों के साथ, दुनिया की फूड बास्केट बन सकता है भारत

Tue, 24 Dec 2024 07:25 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो

सार

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र सरकार संकट में किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार देश को दुनिया की फूड बास्केट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी फसल का उचित मूल्य देने के लिए पिछले 10 वर्षों में एमएसपी को दोगुना किया गया है। यूपीए सरकार की तुलना में कई गुना अधिक खरीद की गई है... संकट के समय सरकार किसानों के साथ खड़ी है। पीएम मोदी ने हमेशा किसानों के हित में फैसले लिए हैं।
विज्ञापन


सरकार भारत को दुनिया की फूड बास्केट (खाद्य टोकरी) बनाने के लिए प्रतिबद्ध
कृषि मंत्री चौहान सोमवार को महाराष्ट्र दौरे पर थे। उन्होंने पुणे के गोखले राजनीति एवं अर्थशास्त्र संस्थान (एईआरसी) के प्लेटिनम जुबली सम्मेलन को संबोधित किया। चौहान ने कहा कि देश को दुनिया की फूड बास्केट (खाद्य टोकरी) बनाने के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में आने वाली सभी अड़चनों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पीएम कल करेंगे नदी जोड़ो परियोजना का शुभारंभ
चौहान ने कहा कि पीएम मोदी 25 दिसंबर को नदी जोड़ो परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इससे देश में कई हिस्सों में आ रही बाढ़ और कई हिस्सों में सूखे से निजात मिल सकेगी। इससे जहां ज्यादा बारिश होती है और जहां सूखा पड़ता है उन क्षेत्रों को इससे लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी तकनीक विकसित करनी चाहिए, जिससे कम पानी में ज्यादा सिंचाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें